ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतमैराथन में दौड़े छात्र और अधिकारी

मैराथन में दौड़े छात्र और अधिकारी

विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस पर छात्रों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। पहले दिन छात्रों और अधिकारियों की मैराथन दौड़ हुई। डीएम ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम और एसपी ने दौड़ में...

मैराथन में दौड़े छात्र और अधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 19 Nov 2017 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस पर छात्रों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। पहले दिन छात्रों और अधिकारियों की मैराथन दौड़ हुई। डीएम ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम और एसपी ने दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले 11 विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन सोमवार को होगा।

सभी अधिकारी और गणमान्य लोगों का हुजूम रविवार को नकटादाना चौराहे पर एकत्र हुआ। यहां पर कई स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहले एसपी कलानिधि नैथानी ने सभी को यातायात के नियमों को बताते हुए कहा कि सभी को बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए और किसी भी दशा में तीन लोगों को नहीं बैठना चाहिए। सहायक संभागीय परिहवन अधिकारी राजेश कुमार ने शपथ दिलाई। इसके बाद मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। नकटादाना चौराहे से गांधी स्टेडियम तक दौड़ कराई गई। वहां पर निर्णयक मंडल के आबिद, विमला भारती, गीता देवी और महेश कुमार ने विजेताओं के नाम की घोषणा की। दौड़ में अभिषेक सिंह, यशपाल, सुमित, पीयूष, सुहानी, पूजा, निहारिका, सुभाष चंद्र, सूर्यप्रताप सिंह सहित 11 लोगों ने पहला स्थान पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें