ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतसुप्रीम कोर्ट का आदेश दस बजे तक, पटाखे बजे देर रात तक

सुप्रीम कोर्ट का आदेश दस बजे तक, पटाखे बजे देर रात तक

दीपावली का पर्व बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना। इस पर्व की खुशी में सभी जगह घर बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहे। शाम को महाल्क्ष्मी की पूजा के बाद घरों में शुरू हुई आतिशबाजी देर रात...

1/ 4दीपावली का पर्व बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना। इस पर्व की खुशी में सभी जगह घर बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहे। शाम को महाल्क्ष्मी की पूजा के बाद घरों में शुरू हुई आतिशबाजी देर रात...
दीपावली का पर्व बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना। इस पर्व की खुशी में सभी जगह घर बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहे। शाम को महाल्क्ष्मी की पूजा के बाद घरों में शुरू हुई आतिशबाजी देर रात...
2/ 4दीपावली का पर्व बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना। इस पर्व की खुशी में सभी जगह घर बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहे। शाम को महाल्क्ष्मी की पूजा के बाद घरों में शुरू हुई आतिशबाजी देर रात...
दीपावली का पर्व बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना। इस पर्व की खुशी में सभी जगह घर बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहे। शाम को महाल्क्ष्मी की पूजा के बाद घरों में शुरू हुई आतिशबाजी देर रात...
3/ 4दीपावली का पर्व बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना। इस पर्व की खुशी में सभी जगह घर बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहे। शाम को महाल्क्ष्मी की पूजा के बाद घरों में शुरू हुई आतिशबाजी देर रात...
दीपावली का पर्व बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना। इस पर्व की खुशी में सभी जगह घर बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहे। शाम को महाल्क्ष्मी की पूजा के बाद घरों में शुरू हुई आतिशबाजी देर रात...
4/ 4दीपावली का पर्व बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना। इस पर्व की खुशी में सभी जगह घर बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहे। शाम को महाल्क्ष्मी की पूजा के बाद घरों में शुरू हुई आतिशबाजी देर रात...
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 08 Nov 2018 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली का पर्व बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना। इस पर्व की खुशी में सभी जगह घर बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहे। शाम को महाल्क्ष्मी की पूजा के बाद घरों में शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक जारी रही। इस पर्व की खुशी में लोगों ने पर्यावरण की चिंता छोड़ जमकर आतिशबाजी की।

इस दिन आतिशबाजी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दस बजे तक का आदेश कान फोड़ू पटाखों, अनार, चरखी, फूलझड़ी, तेज अवाज के साथ ही आसमान में चमक बिखेरने वाले पटाखों के सामने बेअसर साबित हुआ।दीपावली पर्व को लेकर कई दिनों से चल रही तैयारियां बुधवार को परवान चढ़ी। इस पर्व को लेकर घरों में सुबह से ही तैयारियां होने लगी। महिलाएं घरों को सजाने और पकवान तैयार करने में जुटी रहीं। शहर से लेकर गांवों तक में घर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाते रहे। शाम को परंपरागत तरीके से महालक्ष्मी का पूजन हुआ। इस बीच बच्चे आतिशबाजी को लेकर खासे बेसब्र रहे। शाम होते ही घरों में आतिशबाजी होने लगी। घरों में आतिशबाजी का यह सिलसिला देर रात तक यूं ही चलता रहा। पटाखा बजाने पर रहा प्रतिबंध, बेचने पर नहीं: दीपावली पर आतिशबाजी से वातावरण में घुलने वाली जहीरीली हवा भले ही हमारे लिए घातक हो पर पर्व की खुशी में इसकी चिंता सभी भूल गए। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे बजाने का समय तो निर्धारित कर दिया था पर बेचने पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं लगया गया था। इससे जगह-जगह लगी पटाखा बाजारों में बेरोकटोक लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार पटाखे खरीदे। त्यौहार के दिन भी इन दुकानों पर देरशाम तक लोगों का तांता लगा रहा। इसके बाद घरों में जो पटाखे बजाने का सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक चलता ही रहा। देर रात भी आसमान में पटाखों की रंग बिरंगी रोशनी नजर आती रही। तेज आवाज वाले पटाखों का सोर भी पूरी रात सुनाई देता रहा। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश न तो कही लागू कराया गया और न ही लागों ने इस आदेश की लाज बचाई। बीते साल की अपेक्षा कम रहा पटाखों का काराबोर: सुप्रीम कोर्ट का आदेश भले ही पटाखों के शोर के सामने बेअसर रहा हो पर इसका असर पटाखों के कारोबार पर जरूर दिखाई दिया। शहर के पटाखा बाजार में इस बार बीते साल की अपेक्षा दुकानों की संख्या कम रही। रामलीला मैदान में लगने वाले पटाखा बाजार में पिछले साल जहा 250 दुकानें लगी थी वहीं इस बार इनकी संख्या 150 तक सीमट गई। यही हाल बीसलपुर और पूरनपुर में भी रहा। बीते साल जिलेभर में लाइसेंस वाले दुकानों की संख्या जहां 550 से अधिक रही वहीं इस बार यह संख्या 450 तक ही सिमट कर रही गई। बीते वर्ष का इस पर्व पर पटाखा का कारोबार छह करोड़ से अधिक होने का अनुमान लगाया गया था वहीं इस बार यह कारोबार भी चार करोड़ तक के करीब होने की बात पटाखों दुकानदारों ने ही मानी है। जिला अस्पताल नहीं पहुंचा कोई आतिशबाजी का घायल: इस बार में दीपावली पर आतिशबाजी से कोई बड़ी घटना होने की खबर नहीं सुनाई दी। जिला अस्पताल के रिकार्ड ने भी इसकी तस्दीक की है। बुधवार रात जिला अस्पताल की इमजेंसी में आतिशबाजी से घायल किसी की भी आमद दर्ज नहीं हुई। इससे इमरजेंसी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली। बीते वर्ष यहां पटाखों से झुलसे कई लोग इलाज को पहुंचे थे। अवमानना हुई पर कार्रवाई नहीं: दीपावली की रात सुप्रीम कोर्ट के आदेश की हर कदम पर, हर पल अवमानना हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए रात आठ से दस बजे जक ही आतिशबाजी की इजाजत दी थी। इसके इतर लोगों ने देर रात (एक बजे के बाद ) तक पटाखे जलाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करा पाना जिला प्रशासन और पुलिस के बस में नहीं होने से इस अवमानना का किसी पर दोष भी नहीं बना। जिले में इस अवमानना के मामले में किसी पर भी कार्रवाई नहीं हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें