ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतफारच्यूनर के लिए युवक ने पत्नी की हत्या की कोशिश की

फारच्यूनर के लिए युवक ने पत्नी की हत्या की कोशिश की

मायके से दहेज में फारच्यूनर न लाने पर युवक ने पत्नी की हत्या का प्रयास किया। कई बार उससे अप्राकृतिक सम्बंध भी स्थापित किए। एक जोड़ी कपड़ों में ही उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर पुलिस ने चार के खिलाफ...

फारच्यूनर के लिए युवक ने पत्नी की हत्या की कोशिश की
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 09 Nov 2017 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

मायके से दहेज में फारच्यूनर न लाने पर युवक ने पत्नी की हत्या का प्रयास किया। कई बार उससे अप्राकृतिक सम्बंध भी स्थापित किए। एक जोड़ी कपड़ों में ही उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले फार्मर ने अपनी बेटी की शादी दो फरवरी 2013 को सलामतनगर जिला लखीमपुर खीरी के जसप्रीत के साथ की थी। पुलिस के अनुसार फार्मर ने 12 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में अल्टो कार, फर्नीचर, सोने चांदी के आभूषण और नकदी आदि दी थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय तक तो ससुरालियों का व्यवहार ठीक रहा लेकिन बाद में विवाहिता को परेशान करना शुरु कर दिया गया। मायके से एक फारच्यूनर गाड़ी लाने की विवाहिता से मांग करने लगे। इसकी विवाहिता ने अपने मायकेवालों को सूचना दी तो उन्होंने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि मार्च 2017 में ननद ने उसे खाने में जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया। बमुश्किल इलाज कराकर महिला की जान बची। इसके बाबजूद उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया। पति ने उससे कई बार आप्राकृतिक सम्बंध भी बनाए। पति ने नहाते समय उसका सिर टब में डुबोकर मारने का प्रयास किया। 24 मई 2017 को उसे एक जोड़ी कपड़ों में ही घर से निकाल दिया गया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। उनके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति जसप्रीत सिंह, ससुर अजायव सिंह, सास दलवीर कौर और ननद गगनदीप कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें