ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतजिले की जनता ने किसी को नहीं किया महरूम

जिले की जनता ने किसी को नहीं किया महरूम

पीलीभीत की जनता ने इस चुनाव में निर्दल सहित किसी भी दल को महरूम नहीं किया। भाजपा, बसपा, बसपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। जबकि अब से करीब आठ महीने पहले भाजपा ने जिले...

जिले की जनता ने किसी को नहीं किया महरूम
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 02 Dec 2017 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत की जनता ने इस चुनाव में निर्दल सहित किसी भी दल को महरूम नहीं किया। भाजपा, बसपा, बसपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। जबकि अब से करीब आठ महीने पहले भाजपा ने जिले की चार में से चार सीटें जीती थी।

पीलीभीत नगर पालिका से जनता ने एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी विमला जायसवाल पर भरोसा जताया। उनके पति दो बार नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं भाजपा को दो सीटें मिली हैं। पूरनपुर में भाजपा के प्रदीप जायसवाल लल्लन और जहानाबाद से ममता भारती ने जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो गया था, लेकिन आठ महीने बाद ही भाजपा ने जबरदस्त वापसी की है। बीसलपुर में सपा प्रत्याशी नूर अहमद अंसारी, बरखेड़ा में सपा की ही इदरीस बेगम ने जीत हासिल की। इसके साथ ही गुलड़िया भिंडारा से सपा के मुन्ने खां जीत गए। इस बार कांग्रेस ने भी खाता खोल लिया है। पिछले कई सालों से लोकसभा से लेकर विधानसभा तक में उसको कोई नामलेवा नहीं था, लेकिन न्यूरिया नगर पंचायत से माजदा बेगम ने जीत हासिल की है। बसपा का भी विधानसभा चुनाव में सफाया हो गया था, उसे एक भी सीट नहीं मिली। यही नहीं बसपा दूसरे नंबर पर भी नहीं आ सकी थी। लेकिन इस बार बसपा ने कमबैक किया और दो सीटें जीतने में कामयाब हो गई। बसपा के लिए कलीनगर से ताहिर खां और बिलसंडा से अटल सिंह जायसवाल ने झंडा लहराया। इस तरह से भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस और निर्दलीय सबको कुछ न कुछ जनता ने दिया है। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें