ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतछात्रों को ऊर्जा संरक्षण की दिलाई शपथ

छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की दिलाई शपथ

मरौरी क्षेत्र के कैंच गांव के जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार को छात्रों को वैकल्पिक ऊर्जा के संसाधनों और संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए बैठक की गई। इसमें 20 छात्रों के ग्रुप से ऊर्जा क्लब का गठन किया...

छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की दिलाई शपथ
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 23 Nov 2017 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

मरौरी क्षेत्र के कैंच गांव के जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार को छात्रों को वैकल्पिक ऊर्जा के संसाधनों और संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए बैठक की गई। इसमें 20 छात्रों के ग्रुप से ऊर्जा क्लब का गठन किया गया। इसके लिए उन्हें शपथ दिलाई गई। छात्रों को ऊर्जा के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने और बचत के उपायों की जानकारी दी गई।

ऊर्जा संरक्षण अभियान के प्रोजेक्ट समन्वयक प्रधानाध्यापक वैभव जैसवार के निर्देशन में कक्षा 6 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रोजेक्ट समन्वयक ने बताया कि विद्यालय में गठित किए जाने वाले ऊर्जा क्लब का कार्य विद्यालय स्तर से लेकर नजदीकी ग्रामों में भी लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित करना होगा। ऊर्जा क्लब के सदस्य अपने घर और गांव में विभिन्न उपायों, तकनीकों का प्रयोग करके ऊर्जा ह्रास को रोक सकते हैं। लोगों को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के प्रयोग के बारे मे बता सकते हैं। इसके बाद ऊर्जा क्लब के गठन की कार्यवाही पूर्ण की गई। विद्यालय के ऊर्जा क्लब में कक्षा सात के केश कुमार, अमन गंगवार, सत्यदेव, झंकार सिंह, योगेश कुमार, प्रियंका देवी, संगीता वर्मा, ज्योति वर्मा, सविता गंगवार, रेखा देवी, शुभि और कक्षा छह के पंकज कुमार, अमित कुमार,मोहन स्वरूप,महेश कुमार, अर्जुन, पिंकी कुमारी, रेनू देवी, पूजा देवी, तान्या गंगवार सहित कुल 20 सदस्यीय क्लब का गठन किया गया। क्लब के सभी सदस्यों को ऊर्जा संरक्षण के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ प्रयास करने की शपथ दिलाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें