कार की टक्कर से 12 वर्षीय साइकिल सवार की मौत, कोहराम

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में, 12 वर्षीय मोहित अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का हालात बुरा है।

कार की टक्कर से 12 वर्षीय साइकिल सवार की मौत, कोहराम

पीलीभीत। दोस्तों के साथ नहर पर नहाने जा रहे 12 वर्षीय साइकिल सवार किशोर को असम हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। हादसा में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के पकड़िया नौगवां निवासी 12 वर्षीय मोहित पुत्र झरगद गुरुवार सुबह अपने दोस्तों के साथ थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम खाग सराय में स्थित नहर में नहाने जा रहा था। उसके दोस्त बाइक से चले गए थे जबकि वह साइकिल से जा रहा था।

रास्ते में इगरा मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार करने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना करने के बाद कर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर थाना गजरौला और सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया दुर्घटना करने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।