दाल खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 12 अस्पताल में भर्ती
Pilibhit News - दाल खाने के बाद बिगड़ी अस्पताल में भर्तीदाल खाने के बाद बिगड़ी अस्पताल में भर्तीदाल खाने के बाद बिगड़ी अस्पताल में भर्तीदाल खाने के बाद बिगड़ी अस्पताल

खाने में दाल और सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 12 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बीमार लोगों को सीएचासी बरखेड़ा में भर्ती कराया गया है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी कदीर अहमद ने बताया कि सोमवार रात घर में आलू की सब्जी और दाल बनी थी। खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए। रात में उन्हें दो बार उल्टी आई और चक्कर आने लगे। उसके बाद पानी पीकर सो गए। मंगलवार सुबह जब क़दीर् का भाई ज़हीर अहमद उठा तो देखा कि उसके परिवार के लोग सो रहे हैं। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई नहीं उठा तो वह घबरा गया और उसने मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। रातभर परिजन बेहोशी की हालत में लेटे रहे। जहरीर ने पूरे मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से परिवार के सभी लोगों को बरखेड़ा सीएचसी पर लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। हालत बिगड़ने वालों में 40 वर्षीय क़दीर अहमद, 30 वर्षीय सगीर अहमद ,32 वर्षीय तबस्सुम पत्नी कदीर अहमद,28 वर्षीय फरहाना पत्नी ज़हीर अहमद,15 वर्षीय फराह पुत्री कदीर् अहमद, सात वर्षीय अली पुत्र कदीर अहमद,13 वर्षीय रिफा पुत्री कदीर् अहमद, 12 वर्षीय इल्मा पुत्री कदीर अहमद, 30 वर्षीय कदीर अहमद की बहिन सिमरन पत्नी मोहम्मद् दानिश,छह वर्षीय आलिया ,पांच वर्षीय अक्शा,चार वर्षीय अरहान की तबियत बिगड़ी थी।
मंगलवार सुबह दो एंबुलेंस से मरीज आए थे। सभी का उपचार किया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है। प्रारंभिक जांच में मामला फूड प्वाइजिंग का लग रहा है।
डा.लोकेश गंगवार,प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी बरखेड़ा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।