Pilibhit News: डांट से नाराज होकर 11 साल के बच्चे ने पी ली जहरीली दवाई

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में, 11 वर्षीय बच्चे ने परिजनों की डांट से नाराज होकर जहरीली दवाई पी ली। उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को भी सूचना दी है।

Pilibhit News: डांट से नाराज होकर 11 साल के बच्चे ने पी ली जहरीली दवाई

Pilibhit News: पीलीभीत। परिजनों की डांट से नाराज होकर 11 वर्ष के एक बच्चे ने घर में रखा जहरीला दवाई पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी 11 वर्षीय बालक को सोमवार शाम परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर बालक ने घर में रखा जहरीली दवाई पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जब बच्चे से पूछा तो उसने जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एसपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बालक को बच्चा वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।