बगैर घोषणा पत्र वाले दस हजार ऑनलाइन आवेदन वापस
Pilibhit News - पीलीभीत में जिला निर्वाचन कार्यालय ने दस हजार ऑनलाइन आवेदन लौटा दिए हैं जिनमें घोषणा पत्र नहीं अटैच किए गए हैं। बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदन के साथ घोषणा पत्र अपलोड करें। 6 फरवरी तक दावे आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी करनी है। विशेष कैंप भी आयोजित होंगे ताकि समय पर कार्य संपन्न हो सके।
पीलीभीत। हिटी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंर्तगत ऑनलाइन आए दस हजार ऐसे आवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय ने लौटा दिए हैं जिनमें घोषणा पत्र नहीं अटैच किए गए हैं। इन ऑनलाइन आवेदनों को लेकर बीएलओ को निर्देशित कर आपेक्षित जानकारियां व दस्तावेजों को संकलित करने के आदेश हुए हैं। पिछले दिनों 26 दिसंबर तक एसआईआर का काम चला था। अब इसकी प्रक्रिया पहले चरण की पूरी हो चुकी है। इसी क्रम के अगले चरण में अब दावे आपत्तियां संकलित किए जा रहे हैं। ताकि छह फरवरी तक दूसरे चरण का काम तय समय पर पूरा किया जा सके। इसी क्रम में प्रारूप छह सात और आठ को भी लिया जा रहा है।
जिसमे नए मतदाता, संशोधन और अन्य प्रक्रिया के अंतर्गत मैपिंग और आंकड़ों को सही किया जा सके। छह जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशन के बाद 12.65 लाख मतदाता विशुद्धरूप से प्रकाशित सूची में सामने आए हैं। इनका प्रकाशन किया गया है। .. अन्यथा विचाराधीन भी नहीं रहेंगे छह जनवरी से छह फरवरी तक दावे आपत्तियों को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच स्क्रीनिंग चल रही है। इसमें दस हजार ऑनलाइन आवेदन ऐसे हैं जिनमें घोषणा पत्र लगाया ही नहीं गया है। इन घोषण पत्रों को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अभी वापस किया है। इनको स्वीकार न करके बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे ऑनलाइन आए इन दस हजार आवेदनों के साथ घोषणा पत्र भी अपलोड कराएं तक इन पर विचार किया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में यह विचाराधीन भी नहीं रहेंगे। बीएलओ ने शुरू किया संपर्क करना बिना किसी परेशानी और तर्क के यह छह फरवरी तक एक प्रोफार्मा में मांगे गए घोषणा पत्र को अपने आवेदन के साथ अपलोड करना है। इसके लिए बीएलओ ने काम शुरू करा दिया है। ताकि तय वक्त से पूर्व यह काम हो सके। रविवार को विशेष कैंप लगेंगे 18 जनवरी को बीएलओ अपने अपने बूथ पर बैठेंगे। अभी बीएलओ फील्ड में निकल कर अपना काम कर रहे हैं और मतदाताओं से घर घर संपर्क कर घोषणा पत्र को लेकर बात चीत कर इसे अपलोड करने के तरीके बता रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने निर्देश द दिए हैं कि तय वक्त पर छह फरवरी तक सभी कार्य करा लिए जाएं। जिससे शुद्धता के साथ मतदाता सूची तैयार कराई जा सके। मंडलायुक्त जता चुके संतुष्टि बीते दिवस मंडलायुक्त ने गांधी सभागार में बैठक कर निर्वाचन कार्य की प्रक्रिया पर संतुष्टि जताई है। इसके बाद अब काम में और भी अधिक गति आने के आसार हैं। ऑनलाइन मिले आवेदनों में भी अन्य कर्मियों को देख कर निस्तारण कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




