Hindi NewsUP Newspilibhit man uploads 26 child porn videos on social media police register fir starts investigation
लड़के ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए 26 चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो, पुलिस ने दर्ज की FIR

लड़के ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए 26 चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो, पुलिस ने दर्ज की FIR

संक्षेप:

जांच पड़ताल में मोबाइल के जरिए लड़के की पहचान हो गई। ये वीडियो 28 अगस्त को अपलोड किए गए थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। पकड़े गए लड़के ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने कंटेंट अपलोड करने से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है।

Dec 07, 2025 09:55 am ISTAjay Singh संवाददाता, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में एक लड़के ने सोशल मीडिया पर 26 चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के वीडियो अपलोड कर दिए। साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से सोशल मीडिया एकाउंट की जांच-पड़ताल की गई। यह वीडियो बीते 28 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। आईडी की जांच पड़ताल के बाद मोबाइल नंबर सेहरामऊ नॉर्थ थाना इलाके के एक गांव का पाया गया। सेहरामऊ थाना पुलिस ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को आरोपी लड़के के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोर्टल के जरिए इस मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एफआईआर केंद्रीय गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल से मिली साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई है।

जांच पड़ताल में किसी ऋतिक शुक्ला नाम के लड़के का नाम आया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 28 अगस्त को अपलोड किए गए थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। पकड़े गए लड़के ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने कंटेंट अपलोड करने से इनकार किया है। इस मामले को अब पुलिस की साइबर सेल देख रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर जबरन की शादी, मुकदमा

वहीं बरेली के एक मामले में सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर उसकी अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने साथियों संग ब्लैकमेल कर जबरन शादी कर ली और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। इस मामले में थाना प्रेमनगर में चार आरोपियों पर रिपोर्ट लिखाई गई है।

ये भी पढ़ें:साहब! बेटी पर गलत नजर रखता है मेरा पति, अश्लील काम करने के लिए करता मजबूर
ये भी पढ़ें:इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती कर AI से बनाई अश्लील फोटो, वसूले लाखों रुपये
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |