सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का रेप, वीडियो भी बनाया, ब्लैकमेल से परेशान विवाहिता पहुंची थाने

Yogesh Yadav बरखेड़ा (पीलीभीत), संवाददाता
share

पीलीभीत में एक सास ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर बहू का रेप कराया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने विवाहिता को खटीमा ले जाकर बंधक बनाया। पुलिस ने सास और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का रेप, वीडियो भी बनाया, ब्लैकमेल से परेशान विवाहिता पहुंची थाने

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। सास ने अपने अवैध संबंधों का राज छिपाने के लिए अपनी ही बहू की मर्यादा का सौदा कर दिया। सास ने अपने प्रेमी से बहू का रेप कराया और उसकी अश्लील वीडियो बनवाकर हफ्तों तक ब्लैकमेल किया। बहू ने किसी प्रकार सास के मोबाइल से वीडियो निकाला और उसे लेकर थाने पहुंच गई। बहू की शिकायात पर पुलिस ने सास और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंधों ने ली रिश्तों की बलि

बहू ने बरखेड़ा थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुर की मृत्यु हो गई। ससुर के निधन के बाद उसकी सास का चाल-चलन बदल गया और उसका सुनील नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध हो गए। एक दिन बहू ने अपनी सास को प्रेमी सुनील के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। भेद खुलने के डर से सास ने अपनी लोक-लाज बचाने के बजाय खौफनाक साजिश रच डाली।

Voice of UP

साजिश के तहत दुष्कर्म और वीडियो

आरोप है कि सास ने बहू पर सुनील के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब बहू ने इसका कड़ा विरोध किया तो पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए सुनील ने घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौने कृत्य के दौरान सास ने खुद खड़े होकर बहू की अश्लील वीडियो बनाई ताकि उसे भविष्य में चुप रखा जा सके। 19 नवंबर 2025 को जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तब उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और जबरन उत्तराखंड के खटीमा ले गए।

तीन दिनों तक बंधक बनाकर प्रताड़ना

खटीमा में आरोपियों ने विवाहिता को एक कमरे में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान सुनील ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में कामयाब रही। उसने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों के मोबाइल से वह वीडियो हासिल कर लिया, जिसके दम पर उसे डराया जा रहा था। इस साक्ष्य के साथ वह सीधे थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी

बरखेड़ा इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सास और उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक टीम मोबाइल के डेटा और वीडियो की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।