

Badaun News: यूपी के बदायूं से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में युवती की किसी ने झोपड़ी जला दी। युवती ने पुलिस-प्रशासन और लेखपाल पर आरोप लगाए। उसका आरोप है कि जबरन घर में घुसकर उसकी झोपड़ी में आग लगा दी गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती कह रही है कि फूलनदेवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी। जलती झोपड़ी के सामने वीडियो बनाकर युवती ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो के वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पूरा मामाला कादरचौक थाना क्षेत्र के लभारी गांव का है। यहां हल्का लेखपाल धीरेन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को नन्हीं देवी की शिकायत पर पुलिस टीम के साथ जमीन की पैमाइश करने मौके पर गए थे। पैमाइश के बाद शिकायतकर्ता को उसके रकबे पर कब्जा करने की जानकारी दी गई। उस दौरान बलवीर पुत्र बनवारी, रामप्रसाद पुत्र दोदराम और चमन पुत्र बलवीर ने पैमाइश का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। 30 सितंबर को नन्हीं देवी ने पैमाइश में बताए गए रकबे पर नींव भरवाई थी। लेखपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी रात बलवीर, रामप्रसाद और चमन ने नींव उखाड़कर फेंक दी। इसकी शिकायत नन्हीं देवी ने उपजिलाधिकारी से की थी।
शिकायत के बाद एक अक्तूबर को राजस्व टीम और पुलिस टीम उखाड़ी गई नींव की स्थलीय जांच करने पहुंची। लेखपाल का कहना है कि जांच शांतिपूर्वक चल रही थी, तभी हरदेव पुत्र दोदराम, ओमपाल पुत्र खेमकरन, घमंडी पुत्र खेमकरन, गंगाश्री पत्नी बलवीर, अमरवती पत्नी रामप्रसाद और राजवीर पुत्र देव सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोप है कि हरदेव के उकसाने पर अमरवती, गंगाश्री, ओमपाल और घमंडी ने रामप्रसाद की जर्जर खाली झोपड़ी में आग लगा दी। मामले में पुलिस ने बलवीर, रामप्रसाद, चमन, हरदेव, ओमपाल, घमंडी, गंगाश्री, अमरवती और राजवीर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जलती झोपड़ी के सामने वीडियो वायरल करके युवती ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और फूलन-देवी बनकर एक-एक से बदला लेने की बात कही। युवती का दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पत्रकार के सवाल पर युवती कहता है कि मुझे इंसाफ चाहिए। जितना में रास्ता है वह मुझे मिल जाए। मेरे घर में बहुत सामान था जो पूरी तरह से जल गया है।
दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।