यूपी में एक करोड़ लोगों की बढ़ने जा रही पेंशन, विधानसभा में सीएम योगी का ऐलान

Feb 13, 2026 08:32 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी में एक करोड़ लाभार्थियों की पेंशन की बढ़ने जा रही हैं। यूपी विधानसभी में योगी ने इस बात का ऐलान किया है। योगी ने कहा कि लाभार्थियों की सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ेगी। बजट में पैसा दे दिया है

यूपी में एक करोड़ लोगों की बढ़ने जा रही पेंशन, विधानसभा में सीएम योगी का ऐलान

सीएम योगी ने यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। सदन में शुक्रवार को योगी करीब 2 घंटा 13 मिनट तक बोले। इस दौरान योगी ने सरकार की उपलब्धियां और बजट की योजनाओं पर पक्ष रखा। साथ ही सपा पर एक के बाद एक कई हमले बोले। सदन में योगी ने कहा कि लाभार्थियों की सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ेगी। बजट में पैसा दे दिया है, लेकिन घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सोमवार तक घोषणा की जाएगी। यूपी में 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों और वृद्धों 1000 रुपये पेंशन को दी जाती है। अभी हर साल 12000 रुपए मिलते हैं। योगी ने ऐलान के बाद अब साफ हो गया है कि 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों और वृद्ध लाभार्थियों की पेंशन बढ़ने जा रही है।

योगी शंकराचार्य पर भी बोले। क्या कोई भी मुख्यमंत्री के तौर पर पूरे प्रदेश में घुम सकता है या कोई मंत्री बनकर घूम सकता है। शंकराचार्य सनातन का सर्वोच्च पद है माघ मेला था, मौनी अमावस्या के दिन साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु थे कानून सबके लिए बराबर है।आदि शंकराचार्य ने चार पीठ स्थापित की सबके अपने वेद हैं और सभी वेदों के अपने मंत्र हैं। वेदों के ज्ञान के आधार पर विद्वत परिषद के प्रमाण से व्यक्ति शंकराचार्य होता है। हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता। मर्यादाओं का पालन सबको करना होगा। अगर शंकराचार्य हैं तो आपने 2015 में उन्हें क्यों पीटा था? एफआईआर क्यों कराई थी। निकासी द्वारा जहां से श्रद्धालुओं को निकलना था, वहां पर खड़े होना एक और भगदड़ की दावत थी। हम मर्यादित हैं कानून का पालन करना और करवाना जानते हैं। सपा हर मसले पर गुमराह करना बंद करे।

वंदेमारतम पर भी बोले

यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रम में वंदेमातरम का कोई विरोध नहीं कर सकता और जो इसका विरोध करता है उसे कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए। वंदेमारम पार्टी में लागू होना चाहिए। वंदेमातरम का जो विरोध करता है उसे हिन्दुस्तान की धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।बाबर को सजदा करते हैं और वंदेमांतरण का विरोध करते हैं। माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। वहीं जाएं जहां इसका विरोध होता है। माफिया की कब्र पर फातिहा पड़ने वाले कौन थे।

गाजी को लेकर सपा पर हमला

उन्होंने कहा कि राम मंदिर काशी मंदिर और मथुरा के विकास का विरोध किया गया। जन्माष्टमी के पर्व को जेलों व थाने में मनाने पर रोक लगा दी गई। गाजी के मेला का समर्थन करने वाली सपा जान ले कि गाजी को मारने वाले वीर राजा सुहेलदेव का स्मारक हमने बनाया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |