पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्य पर हमला, मोबाइल छीनने की कोशिश

Ajay Singh वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share

आलोक मौर्या का आरोप है कि सोमवार की रात करीब 11 बजे पुलिस लाइन के पीछे अपने आवास के पास सड़क पर टहल रहे थे। बाइक सवार अज्ञात युवक आए और मारपीट करते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। आलोक ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो पोस्ट कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्य पर हमला, मोबाइल छीनने की कोशिश

UP News : पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने कर्नलगंज थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि सोमवार की रात रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने हमला किया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। कर्नलगंज पुलिस तहरीर के आधार पर घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सफाईकर्मी आलोक मौर्या का पत्नी ज्योति मौर्या से कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। हाल ही में आलोक मौर्या ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के प्रयागराज आगमन पर मुलाकात की थी।

आलोक मौर्या का आरोप है कि सोमवार की रात करीब 11 बजे पुलिस लाइन के पीछे अपने आवास के पास सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार अज्ञात युवक आए और मारपीट करते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। आलोक मौर्या ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो पोस्ट कर पुलिस के आला अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, कर्नगलंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Voice of UP

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलोक मौर्य इस हमले के पीछे अपनी लोकप्रियता को संभावित कारण बताया है। आलोक का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनसे करीब 32 मिलियन (3.2 करोड़) लोग जुड़ चुके हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों को यह बात चुभ रही है। उन्हें लग रहा है कि उनका मोबाइल छीनने की कोशिश इसलिए की गई क्योंकि वही उनका हथियार है। उन्होंने कहा कि वे लोग इसे तोड़ना या मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं। उनका कहना है कि शायद वे लोग घबरा चुके हैं। आलोक मौर्य ने शक व्यक्त किया कि उन पर हमला करने वालों को किसी ने पांच-दस हजार रुपए देकर भेजा होगा।

डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस बुलाई

घटना के तुरंत बाद आलोक मौर्य ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस को अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘पुलिस तुरंत तत्परता से आई। मुझे पूरा विश्वास है कि यूपी पुलिस 24 घंटे में हमलावरों का पता लगा लेगी। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की बात कही। उनका कहना है कि इससे पता चल जाएगा कि इसके पीछे किसका हाथ है और उनका मकसद क्या था।

पत्नी से विवाद के बाद चर्चा में आए थे आलोक मौर्य

आलोक मौर्य अपनी पीसीएस पत्नी एडीएम ज्योति मौर्या से विवाद के बाद चर्चा में आए थे। उनका और ज्योति का विवाद काफी समय से चर्चा में रहा है। ज्योति मौर्या शादी के बाद पीसीएस अधिकारी बनी थीं। बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया। हाल में दोनों के बीच समझौते की चर्चा भी थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।