2 लाख दो वरना एनकाउंटर हो जाएगा; फर्जी आईपीएस ने कपड़ा व्यपारी को धमकाया, पुलिस ने दबोचा
गोरखपुर में खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर कपड़ा व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी साथ ही एनकाउंटर की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यूपी के गोरखपुर में खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर कपड़ा व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक डॉक्टर से भी रंगदारी और मुफ्त दवा की मांग की थी। हालांकि डॉक्टर ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ अभी तक तहरीर नहीं दी है। अफसरों का कहना है कि उस मामले में भी तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।
नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड संख्या 17 अटल नगर निवासी कपड़ा व्यापारी संदीप सिंह के अनुसार, कुछ दिन पूर्व शाम के समय एक व्यक्ति वर्दी पहनकर उनके घर पहुंचा और खुद को स्थानीय आईपीएस अधिकारी बताते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि यदि दो दिन के भीतर रकम नहीं दी गई तो किसी थाने में हत्या के फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया जाएगा या किसी आपराधिक मामले में फंसाकर फर्जी एनकाउंटर करवा दिया जाएगा।

व्यापारी का कहना है कि जब आरोपी उन्हें धमका रहा था, उस समय गोरखनाथ क्षेत्र निवासी विनोद सिंह भी मौके पर मौजूद थे। धमकियों से वह काफी डर गए। बाद में जब उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाला व्यक्ति पुलिस विभाग से किसी भी रूप में जुड़ा नहीं है। आरोपी की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 अंबेडकर नगर निवासी शनि वर्मा के रूप में हुई। इसके बाद पीड़ित ने शनिवार को पीपीगंज थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है कि आरोपी ने और किन-किन लोगों से रंगदारी मांगने की कोशिश की है।
डॉक्टर ने नहीं दी तहरीर
डॉक्टर से रंगदारी मांगने की शिकायत पर पुलिस ने पहले आरोपित को उठाया था। हालांकि उन्होंने सिर्फ मौखिक शिकायत की थी। लिखित तहरीर न देने पर उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद व्यापारी का प्रकरण सामने आया है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें