कैसे बोलेंगे, गनर वापस हो जाएगा; 'हनुमान जी के डांस' पर संतों की चुप्पी पर बरसे पवन पांडेय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे में 'हनुमान डांस' पर संतों की चुप्पी है। पवन पांडेय ने कहा कि कैसे बोलेंगे, गनर वापस हो जाएगा।

कैसे बोलेंगे, गनर वापस हो जाएगा; 'हनुमान जी के डांस' पर संतों की चुप्पी पर बरसे पवन पांडेय
सपा नेता पवन पांडेय ने कहा कि नितिन नवीन के दौरे में 'हनुमान डांस' पर संतों की चुप्पी है। कैसे बोलेंगे, गनर वापस हो जाएगा।

संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के बाद अयोध्या में सियासत तेज हो गई है। संतों के प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन खूब बरसे। पवन पांडेय ने कहा कि मोदी बच्चे की उंगली पकड़कर ले जाएं तो यह सनातन धर्म का अपमान नहीं, भगवान राम का अपमान नहीं है। कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आये थे। उनके एक हाथ में झंडा और एक हाथ में गदा थी और बजरंग बली को नचाया जा रहा था तो भाजपा विहिप के लोगों की आत्मा नहीं जगी, तब सनातन धर्म का अपमान नहीं हुआ था। नितिन नवीन के दौरे में 'हनुमान डांस' पर संतों की चुप्पी है। कैसे बोलेंगे, गनर वापस हो जाएगा।

पवन पांडेय ने कहा कि सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र में राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के संदर्भ में पहने थे। पप्पू यादव से गलती हुई, क्योंकि प्रदर्शन के दौरान भगवान राम का चित्र जमीन पर छू गया था। उनसे यह गलती जानबूझकर नहीं हुई। उसके लिए हम क्षमा मांगते हुए खेद प्रकट करते हैं। लेकिन सांसद के चित्र पर जिस तरह से भाजपा, विहिप और आरएसएस के लोगों ने जूता चप्पल मारा, उससे दलित समाज का अपमान हुआ है।

भाजपा के लोग संत को चप्पल से मारेंगे तो सनातन धर्म का अपमान नहीं होगा

पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने पाण्डेय ने कहा कि संतों के प्रदर्शन के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर कालिख पोतने और जूते मारने की घटना की समाजवादी पार्टी निंदा करती है। उन्होंने इसे फैजाबाद- अयोध्या की 18 लाख जनता और देश की 140 करोड़ जनता का अपमान बताया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सवाल उठाया कि जब भाजपा प्रवक्ता ने पुजारी को चप्पल से पीटा तब भाजपा विहिप के लोगों की आत्मा कहां मर गई थी। उन्होंने अपना जमीर कहा गिरवी रख दिया था। भाजपा के लोग संत को चप्पल से मारेंगे तो सनातन धर्म का अपमान नहीं होगा।

अखिलेश ने बजरंग बली समेत वेशधारी कलाकारों को सम्मानित किया

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में रविवार को बजरंग बली (राहुल गुप्ता) और प्रभु श्रीराम (आदित्य वाल्मीकि) वेशधारी कलाकारों को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक मजबूर और बेबस कलाकार की प्रतिभा का दुरुपयोग अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने का काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर एक कलाकार से हनुमान जी के रूप में नृत्य करवाया। वाद किया कि सरकार के आने पर इनकी रचनात्मकता व स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। विशेष प्रतिभावानों के सामाजिक योगदान को ‘यश भारती सम्मान’ व एक लाख रुपये प्रतिमाह देकर उनका आजीवन अभिनंदन करेंगे। संसद में चंदा चोरी को लेकर किए गए नुक्कड़ नाटक पर वाराणसी पुलिस द्वारा एफआईआर पर वह तंज करते हुए कहा कि अब क्या भाजपाई इस बार रामलीला में सीता हरण प्रसंद में रावण के वेश पर एफआईआर कराएंगे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।