Hindi NewsUP NewsPatriotism not proved by words but by sacrifice sp MP Ziaur Rahman Burke retort to Dhirendra Shastri statement
देशभक्ति जुबान से नहीं, कुर्बानी से साबित होती है, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बर्क का पलटवार

देशभक्ति जुबान से नहीं, कुर्बानी से साबित होती है, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बर्क का पलटवार

संक्षेप: धीरेंद्र शास्त्री के 'कन्वर्टेड मुसलमान' वाले बयान ने सियासत में हलचल तेज कर दी है। संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इसे समाज को बांटने वाला बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Mon, 8 Sep 2025 09:29 PMDinesh Rathour संभल
share Share
Follow Us on

धीरेंद्र शास्त्री के 'कन्वर्टेड मुसलमान' वाले बयान ने सियासत में हलचल तेज कर दी है। संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इसे समाज को बांटने वाला बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद बर्क ने कहा कि देशभक्ति का असली पैमाना मंच से दिए गए भाषण नहीं, बल्कि बलिदान और कर्म हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा-"जब देश अंग्रेजों की जंजीरों में जकड़ा हुआ था और आजादी की जंग लड़ी जा रही थी, तब ये लोग कहीं नजर नहीं आए। हमने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण तक न्यौछावर किए।

देशभक्ति साबित करनी है तो कर्मों से कीजिए, भाषणों से नहीं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान हर कोई करता है और आगे भी करता रहेगा। लेकिन किसी की देशभक्ति पर केवल नाम लेकर सवाल उठाना गलत है। बर्क ने चेताया कि ऐसे बयान समाज को गुमराह करने वाले हैं और इन्हें तुरंत रोकना जरूरी है। सपा सांसद ने कहा कि देशभक्ति किसी एक धर्म की जागीर नहीं है, बल्कि यह हर उस शख्स का अधिकार है जो इस मिट्टी से प्यार करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देश में नफरत का जहर घोलते हैं और समाज को आपसी सौहार्द से दूर ले जाते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। उनका ताज़ा बयान एक बार फिर सियासी बहस को गरमा रहा है।