काम की बात: पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से बदले मार्ग से चलाई जाएगी, कई अन्य ट्रेनों का भी रूट बदला

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से बदले मार्ग से चलाई जाएगी। कुछ अन्य ट्रेनें भी  निर्धारित अवधि तक बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा।यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें।

पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से बदले मार्ग से चलाई जाएगी, कई अन्य ट्रेनों का भी रूट बदला

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जं. स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाना है। इस कार्य की वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इनमें पटना–गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनें शामिल हैं, जिन्हें निर्धारित अवधि तक बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

पूर्वोतर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार पटना से 04, 05, 06, 07, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26 एवं 27 मई, को चलने वाली 22435 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जफराबाद-शाहगंज-अयोध्या कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतापुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव अयोध्या धाम स्टेशन पर नहीं रहेगा। रक्सौल से 14 एवं 21 मई को चलने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जफराबाद-शाहगंज-अयोध्या कैंट-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतापुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

Voice of UP

इसका ठहराव जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रूदौली एवं बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं रहेगा।आनन्द विहार से 06, 13 एवं 20 मई को चलने वाली 14018 आनन्द विहार -रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतापुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। इसका ठहराव बाराबंकी, रूदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईगंज, अकबरपुर, शाहगंज एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। मालदा टाऊन से 07, 14 एवं 21 मई को चलने वाली 13435 मालदा टाऊन-गोमतीनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जफराबाद-शाहगंज-अयोध्या कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। इसका ठहराव जौनपुर, शाहगंज एवं अयोध्या धाम स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 13 से 27 मई तक रद रहेगी

जौनपुर जंक्शन के यार्ड में मरम्मत कार्य के चलते लखनऊ-वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी 13 से 27 मई तक रद रहेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04217 वाराणसी से लखनऊ और ट्रेन नंबर 04218 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी का संचालन 13 से 27 तक नहीं किया जाएगा। इस दौरान लखनऊ से वाराणसी का सफर करने वाले ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेगी। दरअसल, लखनऊ से वाराणसी के लिए चलने वाली इंटरसिटी की सवारी ज्यादातर प्रतिदिन वाले होते हैं। लोग अप-डाउन करते हैं। इन लोगों के लिए यह ट्रेन लोगों के लिए बेहतर साधन है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।