यूपी: रोडवेज बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, बच्ची समेत 2 की दर्दनाक मौत; 6 घायल

संवाददाता, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ में रोडवेज की एक बस अचानक खराब हो गई। बस से उतरकर यात्री डिवाइडर कट के पास खड़े थे तभी वहां एक तेज रफ्तार ट्रक आया और यात्रियों को रौंदते हुए चला गया। हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर देर तक चीख-पुकार मची रही।

यूपी: रोडवेज बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, बच्ची समेत 2 की दर्दनाक मौत; 6 घायल

UP Accident News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोंडा से नई दिल्ली जा रही रोडवेज की एक बस यहां अचानक खराब हो गई। जाहिर है बस में सवार यात्री नीचे उतर गए लेकिन तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। इसमें एक बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह तकरीबन 4:30 बजे एक रोडवेज बस सोहराब गेट डिपो गोंडा से दिल्ली जा रही थी। बस में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते उसे सोहना फ्लाईओवर के पीछे सर्विस लेन कट के पास खड़ा कर दिया गया था। बस की सवारियों को दूसरी बस में बैठाने की तैयारी चल रही थी। खराब बस के यात्री बस से उतरकर डिवाइडर कट के पास खड़े थे।

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी सवारियों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए, जबकि लगभग पांच वर्षीय की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।

डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए घायल जयकरण निवासी हसनापुर, थाना महोली सीतापुर, अरुणा पत्नी निवासी चेना सीतापुर और कांति निवासी बरगामा, थाना पिसावां सीतापुर को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं सीएचसी हापुड़ में दीप्ति निवासी बिछवा सीतापुर, कंचन निवासी सेक्टर-30 नोएडा तथा मीरा निवासी बरगामा सीतापुर को भर्ती कराया गया है।

जिसमें मीरा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP: रोडवेज बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, बच्ची समेत 2 की मौत