Hindi NewsUP NewsPankaj Chaudhary becomes UP BJP state president celebration in Maharajganj after nomination
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी, घोषणा कल, नामांकन के बाद महाराजगंज में जश्न

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी, घोषणा कल, नामांकन के बाद महाराजगंज में जश्न

संक्षेप:

यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का निर्विरोध चयन होते ही जिले में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी का जश्न मनाना शुरू कर दिया।

Dec 13, 2025 09:58 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, महराजगंज
share Share
Follow Us on

यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए महराजगंज के सांसद व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का निर्विरोध चयन तय होते ही जिले में उत्साह का माहौल बन गया। नामांकन प्रक्रिया में केवल पंकज चौधरी का ही पर्चा दाखिल होने से उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। इस खबर के सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री के आवास पर पहुंच पदाधिकारियों ने पटाखा फोड़ खुशियों का इजहार किया। वहीं, बहुत बड़ी तादात में भाजपाई एक दिन पहले से लखनऊ पहुंच गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को जैसे ही यह खबर जिले में पहुंची कि यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार पंकज चौधरी ही हैं तो जिले में जश्न शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ता उनके धनेवा-धनेई स्थित आवास पर पहुंचे और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से पंकज चौधरी के यूपी भाजपा अध्यक्ष की रेस में शामिल होने की अटकलें तेज थीं। शनिवार सुबह बदले राजनीतिक परिदृश्य में वह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और भाजपा प्रदेश कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य वरिष्ठ नेता उनके प्रस्तावक बने।

ये भी पढ़ें:कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता; ताजपोशी से पहले बोले पंकज चौधरी

यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने कुल चार सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा अन्य किसी का नामांकन पत्र नहीं भरा गया। निर्विरोध चयन तय होने की खबर मिलते ही भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश गुप्ता, सह संयोजक मणिकांत द्विवेदी, नगर मंत्री सतन पांडेय, नगर उपाध्यक्ष विष्णु मद्धेशिया, रामबासी चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे। सभी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने की अग्रिम बधाई दी और पार्टी के लिए इसे गौरव का क्षण बताया। हालांकि औपचारिक घोषणा रविवार को होगी, लेकिन शनिवार को ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |