यूजीसी नियमों के समर्थन में उतरीं पल्लवी पटेल की पुलिस से नोंकझोंक, लखनऊ यूनिवर्सिटी में भी प्रदर्शन

Feb 10, 2026 05:26 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी विधानमंडल बजट सत्र के बीच मंगलवार को लखनऊ का माहौल यूजीसी नियमों के समर्थन में प्रदर्शनों से गरमा गया। अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च निकाला जो जैसे ही रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरा पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। विधायक सड़क पर धरने पर बैठ गईं।

यूजीसी नियमों के समर्थन में उतरीं पल्लवी पटेल की पुलिस से नोंकझोंक, लखनऊ यूनिवर्सिटी में भी प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को यूजीसी नियमों के समर्थन में उतरीं अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष और विधायक पल्लवी पटेल की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हो गई। UGC इक्विटी रेगुलेशन-2026 के समर्थन में महिलाओं के साथ पैदल मार्च निकाल रहीं पल्लवी पटेल को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने पल्लवी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उधर, लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने यूजीसी इक्विटी गाइडलाइंस 2026 के समर्थन में प्रदर्शन किया।

यूपी विधानमंडल बजट सत्र के बीच मंगलवार को राजधानी लखनऊ का माहौल यूजीसी नियमों के समर्थन में प्रदर्शनों से गरमा गया। अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च निकाला जो जैसे ही रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरा पुलिस ने बड़ी-बड़ी बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद विधायक सड़क पर धरने पर बैठ गईं। पल्लवी पटेल ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 लागू करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की।

पल्लवी के समर्थक हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर आए थे। इन पर ‘यूजीसी रेगुलेशन लागू करो’ जैसे नारे लिखे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो नोंकझोंक शुरू हो गई। रोके जाने पर विधायक पल्लवी पटेल के धरने पर बैठते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी का दौर चलता रहा। बाद में पुलिस ने पल्लवी पटेली और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें ईको गार्डन भेज दिया।

पल्लवी पटेल ने कहा कि यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन-2026 को टालना आरक्षित और वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय है। हमारी लड़ाई न्याय के लिए है। हम इसे जारी रखेंगे। उन्होंने पुलिस के व्यवहार को गलत बताते हुए कहा कि यह विरोध के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |