Padrauna News: स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, कई सीएचसी-पीएचसी के प्रभारी भी बदले
Padrauna News: -सीएमओ ने जिला स्वास्थ्य समिति के निर्णय के बाद जारी किया स्थानांतरण आदेश, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश-रामकोला, कुबेरस्थान, सेवरही, तमकुहीराज, विशुनपुरा, दुदही, खड्डा समेत कई स्वास्थ्य...

Padrauna News: -सीएमओ ने जिला स्वास्थ्य समिति के निर्णय के बाद जारी किया स्थानांतरण आदेश, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश-रामकोला, कुबेरस्थान, सेवरही, तमकुहीराज, विशुनपुरा, दुदही, खड्डा समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई नई तैनाती पडरौना, निज संवाददाता।
स्थानांतरण आदेश की जानकारी
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सीएमओ ने मंगलवार को जिले के एमओआईसी समेत 26 चिकित्सकों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया। यह कार्रवाई डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश एवं अनुमोदन के बाद की गई है। सभी चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नए तैनाती स्थलों के प्रभारी
सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. आनन्द प्रकाश गुप्ता को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया गया है। डॉ. महेश्वर कृष्णम को सेवरही से कुबेरस्थान सीएचसी का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. संजय कुमार यादव को देवतहां प्रभारी चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. विश्वकर्मा शेष कुमार को रामकोला से सीएचसी तुर्कहा खड्डा भेजा गया है, जबकि डॉ. धीरज कुमार सिंह को कुबेरस्थान से पीएचसी सरपतही स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार डॉ. जलज गुप्ता को कसया से तमकुहीराज, डॉ. सुनील कुमार सीएचसी सेवरही से पीएचसी सेवरही, डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव को रामकोला से कुबेरस्थान, डॉ. सीमान्त वर्मा को नेबुआ नौरंगिया से पीएचसी खड्डा, डॉ. बीडी शर्मा को पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना से पीएचसी सिधुआ, डॉ. उमेश चंद्र यादव को सीएचसी कप्तानगंज से पीएचसी भड़सर खास, डॉ. निधि प्रदा मल्ल को कसया से सीएचसी मोतीचक, डॉ. अमित कुमार को हाटा से पीएचसी अहिरौली स्थानांतरित किया गया है।
अन्य चिकित्सकों का स्थानांतरण
इसके अलावा डॉ. दिग्विजय राय को सीएचसी तमकुहीराज से पीएचसी समउर बाजार, डॉ. उत्तम कुमार जायसवाल को भड़सर खास से पीएचसी चिरहतवा, डॉ. अंजुलता आर्या को सीएचसी रामकोला से पीएचसी मोरवन, डॉ. जितेंद्र कुमार यादव को पीएचसी अहिरौली से पीएचसी सुकरौली, डॉ. विपिन गौतम को पीएचसी सुकरौली से सीएचसी मोतीचक, डॉ. अराफात अहमद को सीएचसी फाजिलनगर से पीएचसी फरेंदहा, डॉ. संतोष कुमार नायक को पीएचसी लक्ष्मीगंज से सीएचसी रामकोला, डॉ. आनन्द मणि त्रिपाठी को सीएचसी विशुनपुरा से सीएचसी कसया, डॉ. संदीप प्रसाद को पीएचसी मगरीठ से सीएचसी दुदही तथा डॉ. रविन्द्र कुमार (एमओसीएच) को सीएचसी फाजिलनगर से पीएचसी कोइलसवा भेजा गया है।
अन्य स्थानांतरण और अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ
वहीं, सीएचसी देवतहां से डॉ. हेमंत वर्मा, पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना से डॉ. सुभाष प्रसाद व पीएचसी चिरहतवा के डॉ. हरिपाल विश्वकर्मा को उप मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सीएचसी तुर्कहा के डॉ. राहुल कुमार को पीएचसी छितौनी में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएचसी तुर्कहा के ही डॉ. श्याम कुमार गुप्ता पीएचसी छितौनी के लिए तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह डॉ. संदीप प्रसाद सीएचसी दुदही को पीएचसी दुबौली चाफ मंगलवार, शुक्रवार दो दिनों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित चिकित्साधिकारी तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


