विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हिन्दुस्तान, पडरौना
Follow us on Google News
share

गुरवलिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरवलिया के बंजारापट्टी में रविवार की दोपहर करीब एक बजे एक विवाहिता की

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गुरवलिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरवलिया के बंजारापट्टी में रविवार की दोपहर करीब एक बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बंजारा पट्टी निवासी सलमुद्दीन उर्फ भुंवर की पत्नी सनम खातून की रविवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सनम खातून की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है।

इनमें एक पुत्र की उम्र लगभग तीन वर्ष तथा दूसरा बच्चा करीब आठ माह का है। घटना के बाद परिवार के कुछ सदस्य घर पर नहीं मिले, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आलोक यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।