कवि गोष्ठी में रचनाओं को सुनाकर कवियों को मिली तारीफ, कुशीनगर
तमकुहीराज। हिन्दुस्तान संवाद भवं भवानी साहित्य परिषद की 130 वीं काव्य गोष्ठी...

तमकुहीराज। हिन्दुस्तान संवाद
भवं भवानी साहित्य परिषद की 130 वीं काव्य गोष्ठी रविवार को क्षेत्र के गोसाईपट्टी में आयोजित हुई। इसमें शामिल कवियों ने अपनी रचनाओं को सुनाकर लोगों को वाहवाह करने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्षता जीतेन्द्र पाण्डेय जौहर तथा संचालन अवध किशोर अवधू ने किया।
हरेंद्र पाण्डेय की मां वीणा वादिनी की वन्दना से कवि गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कवि श्रीकृष्ण सिंह चुलबुल की रचना... केकरा साथ हम होली मनायी ब जीया गयील घबरायी सुनाकार वाहवाही लूटी। कवि दीपनारायण दर्पण की रचना...होली नये साल के पहिला दिन आवेला को पसंद की गई। आकाश महेश पुरी रचना...सागर सी गहरी जिनसे हम नीर बहे है। तुमसे नजर मिली तो घायल हुआ हूं। सुनाया। कान्ति पति, रविशंकर रवि, हरेन्द्र पाण्डेय, सोमनाथ सोमेश , सत्यप्रकाश शुक्ल, सन्तोष संगम, अंगद उदास, संयोजक रामपति रसिया, अवध किशोर अवधू, बलराम पाठक, ओमप्रकाश द्विवेदी आदि ने अपनी रचनाओं को सुनाया। इस अवसर वशिष्ठ तिवारी, राजेश्वर भगत, भुनेश्वर यादव, तप्पन ठाकुर, हरिओम रावत, ओकार प्रसाद, आशीष वर्मा, अच्छे लाल आदि उपस्थित रहे।
