ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपंपकर्मी को घेर कर मनबढ़ों ने मारा चाकू, हालत गंभीर

पंपकर्मी को घेर कर मनबढ़ों ने मारा चाकू, हालत गंभीर

तमकुहीराज। हिन्दुस्तान संवाद तरया सुजान थानाक्षेत्र के मंझरिया पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मचारी...

पंपकर्मी को घेर कर मनबढ़ों ने मारा चाकू, हालत गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,पडरौनाSun, 25 Jul 2021 04:03 AM
ऐप पर पढ़ें

तमकुहीराज। हिन्दुस्तान संवाद

तरया सुजान थानाक्षेत्र के मंझरिया पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मचारी को कुछ मनबढ़ों ने चाकू मार दिया। चाकूबाजी की इस घटना में पम्पकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल पम्पकर्मी को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया। वही घटना को लेकर कुछ लोग उत्तेजित हो गए। मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

लक्ष्मीपुर निवासी करण (25) फोरलेन किनारे मंझरिया में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। शनिवार देर शाम वह पेट्रोल पम्प से किसी काम से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हाइवे पर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोल पंप पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गोलबंद मनबढ़ों ने उसे चाकू मार दी और फरार हो गए। आनन फानन में घायल सेल्समैन को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना के बाद कुछ लोग हमलावरों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उत्तेजित हो गए। पेट्रोल पंप के पास स्थित सभी दुकानें किसी अनहोनी की आशंका में बन्द हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व पेट्रोल भराने को लेकर हुए विवाद में पेट्रोल पम्प पहुंचे एक दर्जन मनबढ़ युवकों ने पम्पकर्मियों से मारपीट की थी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी। आरोप है कि पुलिसिया कार्रवाई सुस्त होने से घटना को लेकर विवाद बढ़ गया और स्थिति यहां तक पहुंच गयी। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष तरया सुजान कपिलदेव चौधरी का कहना है कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। उपद्रवी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें