ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशछत ढलाई में लगे पांच मजदूर करंट से झुलसे, दो गंभीर

छत ढलाई में लगे पांच मजदूर करंट से झुलसे, दो गंभीर

सेवरही। हिन्दुस्तान संवाद सेवरही कस्बे से सटे शिवाघाट मार्ग पर एक मकान की छत...

छत ढलाई में लगे पांच मजदूर करंट से झुलसे, दो गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,पडरौनाMon, 25 Oct 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

सेवरही। हिन्दुस्तान संवाद

सेवरही कस्बे से सटे शिवाघाट मार्ग पर एक मकान की छत ढलाई में लगे पांच मजदूर हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के वक्त मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगबाग भी इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में मजदूरों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भिजवाया गया, जहां तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया तो वहीं दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रविवार को सेवरही कस्बे से सटे शिवाघाट मार्ग पर एक व्यक्ति के यहां मकान की छत ढलाई का काम हो रहा था। इस कार्य के लिए पड़ोसी प्रांत बिहार के ग्राम कोइरपट्टी निवासी करीब आधा दर्जन मजदूर बुलाए गए थे। छत की ढलाई के लिए मजदूर मशीन के पार्ट्स को अभी उतार ही रहे थे कि तभी निर्माणाधीन मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आकर पांच मजदूर करंट से झुलस गए। मजदूरों को करंट की चपेट में आता देख मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोग भी हादसे के वक्त भाग खड़े हुए। झुलसे मजदूर रामायण (55) पुत्र सोहित चौहान, जितेन्द्र (28) पुत्र गाम्हा, शंभू (36), अवधेश चौहान (35) पुत्र हरिहर चौहान व बृजकिशोर चौहान (36) उर्फ प्रभु पुत्र रामदरश को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भिजवाया गया। रामायण, जितेन्द्र व शंभू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तो वहीं अवधेश व बृजकिशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना था कि हाईटेंशन तार लचीला हो गया है और छत से महज कुछ फिट ऊपर से ही गुजरा है। इससे हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें