ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशठंड का असर : महज 9 हजार 192 को लगा टीका

ठंड का असर : महज 9 हजार 192 को लगा टीका

पडरौना। निज संवाददाता ठंड का असर टीकाकरण पर भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार

ठंड का असर : महज 9 हजार 192 को लगा टीका
हिन्दुस्तान टीम,पडरौनाFri, 28 Jan 2022 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

पडरौना। निज संवाददाता

ठंड का असर टीकाकरण पर भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को तापमान नीचे की तरफ आया तो टीकाकरण कराने वालों की संख्या भी कम पड़ गई। जिले में गुरुवार को महज 9 हजार 192 लोगों को ही वैक्सीन डोज दी गई। इसमें 1039 किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया तो 620 लोगों को बूस्टर डोज दिया गया। अब तक जिले में 1 लाख 72 हजार 698 किशोरों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

कुशीनगर जिले में अब तक 39 लाख 65 हजार 749 लोगों को कोरोनारोधी टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 25 लाख 85 हजार 439 है जबकि 15 लाख 66 हजार 510 लोगों ने दूसरी डोज ली है। इसके साथ ही 13 हजार 800 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को कुशीनगर जिले में ठंड का इतना असर रहा कि टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों की संख्या भी कम पड़ गई। स्वास्थ्यकर्मी डोर टू डोर वैक्सीनेशन में जुटे थे तो केन्द्रों पर समय से पहुंचने के बाद भी लोगों का इंतजार करना पड़ा। दिन चढ़ा तो मौसम भी साफ हो गया, लेकिन गलन के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं थे। नतीजा यह रहा कि गुरुवार को ठंड के कारण टीकाकरण पर भी असर पड़ा। महज 9 हजार 192 लोगों को ही वैक्सीन की डोज दी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें