बिना मास्क व हेलमेट पकड़े गए एक दर्जन का चालान
पटहेरवा। हिन्दुस्तान संवाद पटहेरवा। हिंदुस्तान संवाद स्थानीय पुलिस ने सोमवार की शाम पटहेरिया चैराहे पर चेंकिंग अभियान चलाया इस दौरान बिना हेलमेट...
पटहेरवा। हिन्दुस्तान संवाद
स्थानीय पुलिस ने सोमवार की शाम पटहेरिया चौराहे पर चेंकिंग अभियान चलाया इस दौरान बिना हेलमेट तथा बिना मास्क लगाये चल रहे लोगों कड़ी चेतावनी देते हुए एक दर्जन लोगों का चालान काटा गया।
प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा सुनील कुमार सिंह तथा एस आई प्रभात एवम टीम के साथ थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित पटहेरिया चौराहे पर सघन जांच अभियान के अंतर्गत बिना मास्क व बिना हेलमेट के सफर कर रहे लोगों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया इस दौरान लगभग एक दर्जन लोगों का चालान भी काटा गया। पटहेरवा प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन तथा बिना मास्क लगा कर चलने वालों के खिलाफ पुलिस गम्भीर है और उसी क्रम में कार्यवाही की गई है।