ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसहारनपुर के सीटीओ पर कुशीनगर में दहेज उत्पीड़न का केस

सहारनपुर के सीटीओ पर कुशीनगर में दहेज उत्पीड़न का केस

पटहेरवा (कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव की रहने...

सहारनपुर के सीटीओ पर कुशीनगर में दहेज उत्पीड़न का केस
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पडरौनाFri, 17 Sep 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

पटहेरवा (कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद

कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव की रहने वाली विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव बकलोलही निवासी उसके पति, देवर व सास के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के पति सहारनपुर में कॉमर्शियल टैक्स ऑफीसर (सीटीओ) हैं।

बलुआ तकिया गांव में मायके में रह रही विवाहिता ने डीआईजी रेंज गोरखपुर को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसकी शादी वर्ष 2017 में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव बकलोलही निवासी वीरेंद्र कुमार पांडेय से हुई थी। वह अपने पति के साथ सहारनपुर में किराए के मकान में रहती थी। पति वहां सीटीओ हैं। आरोप है कि देवर व सास की शह पर पति ने कुछ महीने पहले तीन माह का गर्भ ऑपरेशन से गिरवा दिया था। आए दिन देवर के चढ़ाने पर उसके पति उसका उत्पीड़न करे थे। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पूरी न होने पर उसके पति तथा सहारनपुर में ही मौजूद उसके देवर महिला का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते थे। मारपीट भी शुरू कर दी थी। बीते अगस्त की 9 तारीख को उसके पति ने रात में उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गम्भीर चोट आई। मृत समझ कर उसका पति उसे छोड़कर फरार हो गया। होश आने पर उसने घरवालों को बुलाया। बहन और पिता उसे लेकर मायके आ गए। फाजिलनगर स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हुआ। महिला ने अपने शिकायती पत्र में यह भी बताया है कि उसकी शादी में कुल 36 लाख रुपये दहेज में दिया गया था। उसके बाद भी उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीआई रेंज गोरखपुर के निर्देश पर पटहेरवा पुलिस पुलिस ने आरोपित पति, देवर व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें