ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसिकटिया मंदिर की होगी बाउंड्री तथा नदी तट पर बनेगा अंत्येष्टि स्थल

सिकटिया मंदिर की होगी बाउंड्री तथा नदी तट पर बनेगा अंत्येष्टि स्थल

मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मोतीचक ब्लॉक के मुहम्मदा जमीन सिकटिया स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर...

सिकटिया मंदिर की होगी बाउंड्री तथा नदी तट पर बनेगा अंत्येष्टि स्थल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पडरौनाMon, 14 Mar 2022 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।

मोतीचक ब्लॉक के मुहम्मदा जमीन सिकटिया स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में शनिवार की रात सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे शामिल हुये। उन्होंने फीता काटकर जय बजरंग आदर्श रामलीला मंडली अयोध्या के कलाकारों द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ किया।

सांसद ने कहा कि यज्ञ से धर्म की रक्षा होती है। इससे निकलने वाले धुआं से वातावरण पवित्र होता है। कहा कि भाजपा सरकार में हुये ऐतिहासिक विकास कार्यों के बदौलत आम जनता ने योगी जी के पक्ष में दोबारा प्रचंड जनादेश दिया है। जिले में अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जायेगा। सांसद ने सिकटिया स्थित श्रीरामजानकी मंदिर की बाउन्ड्री, नदी के तट पर अन्त्येष्टि स्थल एवं अजीजनगर से दुबौली तक पीच मार्ग का निर्माण कराने का भरोसा दिया। रामलीला के कलाकारों द्वारा सीता हरण, सेवरी मिलन व सुग्रीव मित्रता का सजीव मंचन किया। इस दौरान संजय सिंह मुन्ना, देवानंद दास, यज्ञाचार्य पं शुभम तिवारी, आशुतोष मिश्र, प्रधान विजय कुशवाहा, वेदप्रकाश त्रिपाठी, पवन केशरवानी, सोनू मिश्र, सुचित कुशवाहा, मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, यमुना, सागर सिंह, मनोज राव, मंजीत राव, हैप्पी कुमार, कोमल चौधरी, राजू सिंह, हर्ष सिंह, सतीश वर्मा,आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें