ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रेमी के घर पहुंच शादी की जिद पर अड़ी युवती

प्रेमी के घर पहुंच शादी की जिद पर अड़ी युवती

खड्डा। हिन्दुस्तान संवाद खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती प्रेमी के...

प्रेमी के घर पहुंच शादी की जिद पर अड़ी युवती
हिन्दुस्तान टीम,पडरौनाMon, 25 Oct 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

खड्डा। हिन्दुस्तान संवाद

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती प्रेमी के घर पहुंच शादी के जिद पर अड़ गयी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई, जहां मुकदमा दर्जकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

खड्डा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़के का गांव की ही एक स्वजातिय लड़की से प्रेम हो गया। दोनों छिपकर मिलने लगे। इसकी भनक दोनों के घरवालों को हुई तो इस पर एतराज जताने लगे। इसके बाद लड़के का लड़की से मिलना बंद हो गया। लड़की लड़के के घर पहुंच उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। लड़के के परिजनों ने इस पर एतराज जताया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को थाने ले आई और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह के भीतर दोनों की शादी होनी तय है। एसआई भगवान सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब लड़का व लड़की के परिजन दोनों की शादी करने की समझौता में जुटे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें