यूपी से भाजपा को हटाना है तो AIMIM से समझौता करे सपा; मुरादाबाद में ओवैसी की हुंकार

वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को मुरादाबाद हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाना है तो सपा को एआईएमआईएम से समझौता करना होगा। दावा किया कि भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी है।

AIMIM Asaduddin Owaisi
भाजपा को हटाना है तो AIMIM से समझौता करे सपा: ओवैसी

UP News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को मुरादाबाद की जामा मस्जिद क्षेत्र के पार्क की सभा में शक्ति प्रदर्शन किया। ओवैसी ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाना है तो सपा को एआईएमआईएम से समझौता करना होगा।

ओवैसी ने दावा किया कि भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी है। कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग अकलियत को कमजोर करना चाहते हैं। शिक्षा से वंचित करने का प्रयास हो रहा है। रामपुर का मौलाना अली जौहर विश्व विद्यालय प्रकरण इसका एक उदाहरण है। वहीं, आरोप लगाया कि हमारी मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों पर कार्रवाई की जा रही है। 100-100 साल पुरानी धार्मिक इमारतों को गिराया जा रहा है। जबकि, इन मुद्दों पर समाजवादी पार्टी चुप है। आजम खान जेल में हैं, पूर्व सांसद अतीक अहमद की हत्या हुई के मामले में सपा मुखर होकर सामने नहीं आई। भीड़ से प्रसन्न मजलिस प्रमुख बोले, मोबाइल की लाइट में सभा देखकर मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख की नींद उड़ जाएगी।

जंतर-मंतर के मंतर ने उड़ाई सरकार की नींद

ओवैसी ने कहा कि देश का युवा अब अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर चुका है। जंतर-मंतर पर हुए हालिया आंदोलनों और वहां से उठी युवाओं की आवाज (मंतर) ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी को असहज कर दिया है।

देश में 80 नहीं, 40-45 साल का युवा ही पीएम हो

ओवैसी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, इसलिए इसकी बागडोर भी युवा हाथों में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को अब 80 साल का बुजुर्ग नेतृत्व कतई मंजूर नहीं है। अब देश को 40 से 45 वर्ष का ऊर्जावान और दूरदर्शी प्रधानमंत्री चाहिए।

संभल हिंसा के आरोपी जफर आलम ने ली सदस्यता

संभल हिंसा के आरोपी और जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर आलम एडवोकेट ने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी प्रमुख ने जफर का स्वागत किया। बोले, ऐसे लोग ही अकलियत की रक्षा कर सकते है। सभा के बाद जफर मीडिया से बात की। जेल की यात्रा और आगामी विधान सभा को लेकर खुलकर बात की। जिला कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

ओवैसी ने मुरादाबाद से खुद का जोड़ा नाता

80 के दशक के मुरादाबाद दंगे की चर्चा की। बोले, तब मेरी उम्र मात्र 11 साल थी। अब सरकार इस मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। यहां के नुमाइंदे चुप हैं। बताया कि ठाकुरद्वारा की 36 मस्जिदें कार्रवाई कही जद में हैं। वहां के सपा विधायक खामोश हैं। स्मार्ट सिटी की चर्चा की। शहर के करूला, जामा मस्जिद क्षेत्र के विकास के मामले में अनदेखी का आरोप लगाया। बोले ,यहां सरकारी मेडिकल कालेज तक नही है।

मोबाइल की रोशनी में सभा, टूटी बैरिकेडिंग

सभा के दौरान बिजली की आपूर्ति बंद थी। मोबाइल की रोशनी में ओवैसी ने सभा की। बोले, 'यहां पानी भरने की वजह से बिजली आपूर्ति रोकी गई है।' उधर, भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि मंच के पास बनाए गए 'डी-सर्किल' की बैरिकेडिंग टूट गई और स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी से भाजपा को हटाना है तो AIMIM से समझौता करे सपा; ओवैसी की हुंकार