लखनऊ में होली की शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए 4000 से अधिक पुलिसकर्मी, कैमरे की भी निगरानी

Mar 03, 2026 04:19 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लखनऊ में होली की शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए 4000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शोभायात्रा, जुलूस की ड्रोन से निगरानी होगी। किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे पुलिस तत्काल गिरफ्तार करेगी।

लखनऊ में होली की शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए 4000 से अधिक पुलिसकर्मी, कैमरे की भी निगरानी

होली के त्योहार पर जगह-जगह रंगोत्सव और पुराने लखनऊ में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 4000 से अधिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। वहीं चौक और पुराने लखनऊ में निकलने वाली शोभायात्रा, जुलूस की ड्रोन ओर सीसी कैमरे से निगरानी होगी। किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे पुलिस तत्काल गिरफ्तार करेगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक रंगोत्सव के दौरान और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और पुराने शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार का विवाद न हो। सभी सकुशल कराने के लिए समस्त डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बताया कि इस बावत करीब 4000 पुलिस कर्मियों के अलावा 50 राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके साथ ही पर्यवेक्षण के लिए उच्चाधिकारियों को लगाया गया है। 14 कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा अर्धसैनिक बल (आरएएफ) के जवान रहेंगे। पिंक पेट्रोल, एंटी रोमियो स्क्वायड, 112 के पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। महिला और पुरुष पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में भी संवेदनशील स्थलों और गली मोहल्लों में निगरानी करेंगे।

ड्रोन के अलावा लगे अतिरिक्त सीसी कैमरे, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी :

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा रूट पर ड्रोन से निगरानी तो होगी ही। इसके अलावा अतिरिक्त सीसी कैमरे लगाए गए हैं। सीसी कैमरों को आपरेट करने के लिए अगल से कंट्रोल रूम चौक कोतवाली में बनाया गया है। थाना प्रभारी पीस कमेटियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

सुरक्षा में तैनात पुलिस बल :

- आठ डीसीपी

- आठ एडीसीपी

- सभी सर्किल के एसीपी

- इंस्पेक्टर 19 इंस्पेक्टर

- सब इंस्पेक्टर 72

- हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 400

- ट्रैफिक इंस्पेक्टर 22

- ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर 75

- ट्रैफिक सिपाही 660

- होमगार्ड 80

- पीएसी 14 कंपनी

- वायरलेस यूनिट

- एलआईयू की टीमें

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |