टॉवर पर चढ़ चिल्लाया युवक- मेरी शादी जीजा की बहन से करवाओ, वरना मैं कूद जाऊंगा

Apr 09, 2026 12:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई के मिनौरा गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ शादी करवाने की जिद में हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने धमकी दी कि यदि उसकी शादी नहीं करवाई गई, तो वह कूद जाएगा। पुलिस और ग्रामीण उसे समझाने में जुटे हैं, जबकि युवक अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।

टॉवर पर चढ़ चिल्लाया युवक- मेरी शादी जीजा की बहन से करवाओ, वरना मैं कूद जाऊंगा

उरई। कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक अपने प्यार को पाने की जिद में हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। “मेरी शादी जीजा की बहन से करवाओ, वरना मैं कूद जाऊंगा” की धमकी के साथ शुरू हुआ यह हाईवोल्टेज ड्रामा कई घंटे बीतने के बाद भी जारी है। टॉवर के नीचे पुलिस, परिजन और ग्रामीण मनाने में जुटे हैं वहीं ऊपर युवक अपनी जिद पर अड़ा है। उरई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने जीजा की बहन से प्रेम करता है और उसी के साथ शादी कराने की जिद कर रहा था।

घरवाले रिश्तेदारी की बात कहकर शादी से इनकार कर रहे थे। गुरुवार को एक बार फिर युवक ने जीजा की बहन से शादी कराने की जिद की। घरवालों के सख्ती से मना करने पर युवक गुस्से में घर से निकला और पास में ही लगे टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा है। युवक का कहना है कि उसकी शादी जीजा की बहन से करवाओ, वरना वह कूद जाएगा। इधर घटना की सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर युवक को शांत कराने और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे हैं। वहीं युवक बार-बार अपनी शादी की मांग दोहरा रहा है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।