दो युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई की
Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Orai News - जालौन में दो युवकों ने पैसे के लेन-देन को लेकर एक युवक की पिटाई की। पीड़ित सुशील कुमार ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपियों सुभाष और सुमित के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जालौन। संवाददाता रुपयों के लेन देन को लेकर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के ही सुभाष व सुमित के साथ लेन देन को लेकर विवाद था। लेन देन को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों उसके साथ विवाद कर रहे थे। जब उसने रोका तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


