Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsYoung Woman Accuses Local Youth of Harassment and Threats in Aata
युवक ने युवती से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

युवक ने युवती से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Orai News - आटा थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने गांव के युवक पर पीछा कर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी ने कई दिन तक युवती का पीछा किया और उसके भाई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

Nov 28, 2025 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

आटा। आटा थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के युवक पर पीछा कर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया आरोपी कई दिन से रास्ते में रोककर परेशान कर रहा था। युवती के साथ मौजूद भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। बार-बार फोन कर धमकाने की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मेडिकल कॉलेज में नर्स की इंटर्नशिप कर रही 20 वर्षीय युवती ने आटा थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई कि गांव का ही युवक कई दिन से पीछा कर रहा था और बातचीत के लिए दबाव बना रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता के अनुसार, वह रोज गांव से उरई जाती है। इसी दौरान गांव का रईस खान पीछा करता था और रास्ते में रोककर बात करने के लिए मजबूर करता था। गुरुवार को युवती जब अटरिया स्टैंड पर भाई के साथ मौजूद थी, तभी आरोपी ने दोनों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के भाई से मारपीट की जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आ गईं। युवती ने बताया कि बार-बार फोन कर वह मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था।थाना आटा में दी गई तहरीर में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामला पंजीकृत कर जाँच शरू दी। ------ युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। -अजय सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक