ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उरईउरई में युवक ने खुद को मारी गोली, नाजुक

उरई में युवक ने खुद को मारी गोली, नाजुक

उरई। उरई शहर के मोहल्ला सुशीलनगर में रविवार देर रात युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर सो...

उरई में युवक ने खुद को मारी गोली, नाजुक
हिन्दुस्तान टीम,उरईMon, 24 Jan 2022 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

उरई। उरई शहर के मोहल्ला सुशीलनगर में रविवार देर रात युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर सो रहे परिजन अचानक उठे, कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े मिले युवक को इलाज के लिए उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्रथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।

सुशीलनगर निवासी अभिषेक ने उस समय खुद को तमंचे से गोली मार ली, जब परिवार के लोग सो रहे थे। गोली की आवाज जैसे ही परिजनों ने सुनी वह जाग गए और पता लगाने का प्रयास किया कि गोली कहां चली। परिजन अभिषेक की कमरे में गए तो वह खून से लथपथ पड़ा था। उसे देख सभी के होश उड़ गए, बताया गया कि उसके कमर में गोली लगी है। परिजनों ने मामले की जानकारी उरई कोतवाली पुलिस को दी है। परिजनों का कहना है कि उसने खुद को गोली क्यों मारी यह समझ से परे है, संभव है कमर में तमंचा लगाकर सोने से धोखे से गोली चली हो।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें