
बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
Orai News - गुरुवार रात सिरसाकलार में जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बेकाबू वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय वीरू सिंह चंदेल की मौत हो गई। वह खेत से पैदल घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन तथा चालक की तलाश कर रही है।
सिरसाकलार। जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जो खेत पर काम कर पैदल घर जा रहा था। टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर का पता नहीं चला है। जबकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और टक्कर मारने वाले वाहन और चालक का पता लगा रही है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम पिथऊपुर निवासी 25 वर्षीय वीरू सिंह चंदेल उर्फ कल्लू के पिता की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनके बाद बड़े भाई अनिल से अलग होकर पांच बीघा में खेती करने लगा था।
गुरुवार दोपहर वह मां केशकली से खेत जोतने की बात कहकर घर से निकला था। गांव के ही मनोज सिंह के साथ उनके ही ट्रैक्टर से जुताई करने गया था। ग्रामीणों ने बताया गांव के ही मुख्य सड़क किनारे खेत में जुताई करने गए। बाद में वह रात में पैदल घर जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय किसी बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घर न पहुंचने पर मनोज ट्रैक्टर लेकर घर पहुंच गया, लेकिन वीरू का कहीं पता नहीं चला। खोजबीन करने पर युवक जोल्हूपुर -मदारीपुर सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के सिर में गहरी चोट के निशान मिले। मौके पर काफी खून बिखरा पड़ा था। थाना प्रभारी ने पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ जालौन शैलेंद्र वाजपेयी का कहना है कि छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




