भाइयों से हुए झगड़े में युवक ने लगाई कुएं में छलांग, ग्रामीणों ने बचाया

Mar 06, 2026 10:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई के ग्राम मई में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते कुएं में कूदने का प्रयास किया। 24 वर्षीय जितेन्द्र पाल का भाइयों से विवाद हुआ, जिससे गुस्से में आकर उसने कुएं में छलांग लगाई। ग्रामीणों ने समय रहते उसे बचा लिया और अस्पताल ले गए, जहाँ उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

भाइयों से हुए झगड़े में युवक ने लगाई कुएं में छलांग, ग्रामीणों ने बचाया

उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मई में गुरुवार की रात परिवारिक कलह के चलते युवक कुएं में कूद गया। हालांकि ग्रामीणों ने उसे समय रहते कुएं से बाहर निकल लिया और अस्पताल ले गए। इलाज के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई। ग्राम मई निवासी 24 वर्षीय जितेन्द्र पाल का अपने भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में भाइयों में आपस में मारपीट हो गई। इससे आहत होकर जितेन्द्र गुस्से में आ कर घर से कुछ दूरी पर बने कुएं में कूद गया। जितेन्द्र को कुएं में छलाँग लगते हुए ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

रस्सियों आदि की मदद से जितेन्द्र को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा ले जाया गया। युवक की स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पारिवारिक कलह की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।