Orai News: युवक की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: कदौरा | संवाददाता कस्बा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर मोहल्ले में रविवार सुबह एक युवक

Orai News: युवक की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत

Orai News: कदौरा | संवाददाता कस्बा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर मोहल्ले में रविवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी सुशील कुमार 22 वर्ष पुत्र अशोक अनुरागी ट्रैक्टर ड्राइविंग का कार्य करता था। उसकी शादी लगभग तीन माह पूर्व 25 अप्रैल को हमीरपुर के मिश्रीपुरी गांव थाना कुरारा निवासी सोनम के साथ हुई थी। रविवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य झलोखर हमीरपुर के भुवनेश्वरी मंदिर मेला देखने गए हुए थे जबकि सुशील घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने घर में साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे में फंदा डालकर फांसी लगा ली।

मेला देखकर लौटे परिजनों ने सुशील को फंदे पर लटका देखा। उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से मेमो प्राप्त होने पर‌ जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता से पूछताछ कर पंचनामा भरकर अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा दिया है। वही थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।