Orai News: खेत पर पानी लगाने निकला युवक, रेलवे लाइन किनारे मिला शव

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: आटा के ग्राम भभुआ में एक 18 वर्षीय युवक विकास का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला। युवक धान की फसल के लिए पानी डालने निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद रविवार सुबह उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण ज्ञात होगा।

Orai News: खेत पर पानी लगाने निकला युवक, रेलवे लाइन किनारे मिला शव

Orai News: आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ के बाहर शनिवार रात धान की फसल में पानी लगाने निकले युवक का शव रेलवे लाइन किनारे मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ निवासी 18 वर्षीय विकास पुत्र ओमप्रकाश खेती का काम करता था। पिता की मृत्यु के बाद वह अपने भाइयों मनीष और सुभाष के साथ खेती संभाल रहा था। इस बार उसने खेत में धान की फसल बोई थी। बारिश न होने के कारण शनिवार रात धान में नलकूप से पानी लगाया जाना था। रात करीब आठ बजे विकास खाना खाकर खेत के लिए घर से निकला।

लेकिन देर रात तक वह न खेत पहुंचा और न ही घर वापस आया तो परिजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास रेलवे लाइन किनारे विकास का शव पड़ा देखा। सूचना पर आटा थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsOrai News: खेत पर पानी लगाने निकला युवक, रेलवे लाइन किनारे मिला शव