कैंसर से बचने को धूम्रपान व तंबाकू से बचने की सलाह
Orai News - जालौन में विश्व कैंसर दिवस पर सीएचसी में कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने की सलाह दी गई। 162 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से दो को उच्च संस्थान में परीक्षण कराने के लिए भेजा गया। कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी गई।

जालौन। विश्व कैंसर दिवस पर सीएचसी में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से दूर रहने की सलाह दी गई। इस दौरान 162 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनमें दो मरीजों को उच्च संस्थान में परीक्षण कराने की सलाह दी गई। विश्व कैंसर दिवस पर सीएचसी में आने वाले मरीजों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों में मुख के खुलने में परेशानी, जीभ निकालने में कठिनाई, मुख व गले या जबड़े में छाला या गांठ, जहां ज्यादातर तंबाकू सेवन की जाती है।
लगातार अपच या निगलने में कठिनाई, आवाज में परिवर्तन, मस्सा तिल में कोई परिवर्तन, स्तन पर कोई गांठ का बढ़ना, असामान्य रक्त स्त्राव, कैंसर के प्रारंभिक और प्रमुख लक्षण है। डॉ. राजीव दुबे ने बताया कि कैंसर के छह स्टेज में प्रारंभिक तीन स्टेज तक कैंसर बीमारी के इलाज में सफलता हासिल की जा सकती है। कैंसर से बचाव के लिए धूम्रपान, तंबाकू, शराब एवं सुपारी का सेवन ना करें। शारीरिक वजन का नियंत्रण रखना चाहिए, पोषित आहार ले और तेज धूप से बचें तथा सामान्य से अलग लक्षण दिखे तो प्रारंभिक अवस्था में जांच कराने से कैंसर से बचा जा सकता है। कहा कि हमें समाज से कैंसर जैसी भयावह बीमारी को खत्म करना है तो इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है। स्वयं नशा पान, मध्यपान से दूर रहकर परिवार और अपने आसपास के लोगों को नशाखोरी से बचाकर कैंसर से भी बचा जा सकता है। इस दौरान 162 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनमें दो संदिग्ध मरीजों को उच्च संस्थान में परीक्षण कराने की सलाह दी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




