Orai News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, चरमराई व्यवस्थाएं

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: उरई में रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उमड़ी भीड़ के कारण खिड़की से चढ़कर बस में बैठना पड़ा। बसों की कमी और धक्का-मुक्की के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाला।

Orai News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, चरमराई व्यवस्थाएं

Orai News: उरई। संवाददाता अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए महिलाओं को खासी दिक्कत हुई। उन्हें सरकार की मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर खासी जददोजहद करनी पड़ी। स्थिति यह रही कि उमड़ी भीड़ की वजह से लोगों व महिलाओं को खिड़की के सहारे चढ़ना पड़ा। सीट को लेकर काफी परेशानी हुई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाला, फिर भी लोगों को दिक्कत हुई।शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। शासन की ओर से इस मौके पर महिला व सह यात्री को मुफ्त यात्रा दी जा रही है। इसके चलते रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह सात बजे से ही महिलाओं के साथ पुरुष व बच्चे पहुंच गए। पर कानपुर, झांसी केे अलावा दिल्ली, आगरा, बनारस आदि जगहों के लिए बसों की कमी रही। यह यात्रियों को झेलनी पड़ी। भीड़ इतनी थी कि बस के स्टैंडपर आते ही भर जा रही थी। इस दौरान लोगों व महिलाओं को धक्का मुक्की का सामना भी करना पड़ा। हालांकि इसको लेकर हो हल्ला हुआ। सोशल मीडिया पर महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों, अधिकारियों की व्यवस्था पर उंगली उठाई। हालांकि पुलिस फोर्स के पहुंचने की वजह से व्यवस्था में सुधार हुआ, पर सीट के लिए फिर भी महिलाओं को असुविधा उठानी पड़ी। महिलाओं में रामवती, फूला रानी, रामा देवी, राधा, देवकीनंदन आदि ने बताया कि सोचा था कि राहत मिलेगी, पर परेशानी हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, चरमराई व्यवस्थाएं