Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsWomen Empowerment Archana Patel Addresses Grievances in Public Hearing

महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल करें कार्रवाई

संक्षेप: Orai News - उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल करें कार्रवाई

Wed, 15 Oct 2025 05:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on
महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल करें कार्रवाई

उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जनपद की विभिन्न तहसीलों और गांवों से आई महिलाओं ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही मौजूद संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। कई मामलों में तो तत्काल अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, कार्यस्थल पर उत्पीड़न तथा जमीन-जायदाद से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।

सदस्य ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे अन्याय के खिलाफ खड़ी हो सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग महिला उत्पीड़न के किसी भी मामले को हल्के में नहीं लेता और हर शिकायत पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अगर किसी पीड़िता को न्याय दिलाने में देरी हुई तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई महिलाएं अपने अधिकारों से अनभिज्ञ हैं, जिसके चलते वे शोषण का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिला कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय संस्थाएं मिलकर जागरूकता अभियान चलाएं।सदस्य ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी तरह के जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से पीड़िताओं को न्याय दिलाने का कार्य करता रहेगा।