सरेराह महिला से छिनैती , मंगलसूत्र झपट्टा मारकर भागा बाइक सवार
Orai News - कोंच में शनिवार शाम एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया। बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। घटना पुलिस चौकी के पास हुई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। महिला पूजा ने बताया कि उसका मंगलसूत्र 8 ग्राम का था। पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

कोंच। कोंच में शनिवार देर शाम सरेराह एक महिला के गले से मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरे बदमाश की खोज शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी मंडी इलाके के गल्ला मंडी गेट समीप शनिवार को देर शाम सरेराह एक महिला संग हुई मंगलसूत्र की छिनैती ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता पूजा जालौन से कोंच अपने मायके आई थी और जैसे ही वो गल्ला मंडी गेट पर पहुंची तभी एक बाइक सवार युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया।
महिला पूजा ने बताया कि उसका मंगलसूत्र 8 ग्राम का था और वो जालौन से कोंच अपने मायके आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


