घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
उरई के जिला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में शनिवार रात 55 वर्षीय सुमित रानी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है और गांव में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों में आक्रोश है।

उरई। जिला हमीरपुर के थाना राठ के ग्राम कुर्रा में शनिवार रात घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के शव को उरई मेडिकल कालेज से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।शनिवार रात जिला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के कुर्रा निवासी 55 वर्षीय सुमित रानी पत्नी छविलाल बिजली न आने की वजह से घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। उनका मकान मझवां सड़क किनारे है। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं।
सिर में गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े। बेटा सुनील तुरंत मां को स्थानीय अस्पताल ले गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे सुमित रानी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी संदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक व चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों में आक्रोश है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


