मोबाइल पर बातचीत के बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई। संवाददाता थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बहराई में बुधवार रात युवती ने घर पर

मोबाइल पर बातचीत के बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान

उरई। संवाददाता थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बहराई में बुधवार रात युवती ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले युवती मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बुधवार रात को थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बहराई में देवी 20 वर्ष पत्नी सुदामा कुशवाहा ने कथित तौर पर मोबाइल पर हुई बातचीत के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव, थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह एवं चौकी इंचार्ज उमरी भरत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल वार्ता को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।