घर में घुसकर महिला पर हमला, पति सहित परिवार के ही लोगों पर आरोप

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कालपी के मोहल्ला रामगंज में एक महिला यास्मीन उर्फ मुन्नी पर उसके घर में हमला किया गया। आरोप है कि उसके परिवार के ही लोगों ने उसे घायल किया और जलाने का प्रयास किया। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है और अपने पति पर मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है।

घर में घुसकर महिला पर हमला, पति सहित परिवार के ही लोगों पर आरोप

कालपी। संवाददाता कस्बे के मोहल्ला रामगंज में घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया गया जिसमें वो घायल हो गई। इस घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है और पति सहित परिवार के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है और खुद को जलाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया।नगर के मोहल्ला रामगंज निवासी यास्मीन उर्फ मुन्नी पत्नी असद पठान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया कि 26 अप्रैल को लगभग 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान आरोप है कि परिवार के ही विपक्षी पक्ष के लोग उनके दरवाजे की जगह पर किचन बनाने लगे।

विरोध करने पर महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों उनके साथ लात-घूसों से मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वही पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जलाने का प्रयास किया। महिला ने अपने पति असद पठान पर भी परिवार का साथ देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति पर परिवार का उधार होने के कारण वह उनके खिलाफ खड़े हैं और उन्हें पागल घोषित करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने यह भी बताया कि पूर्व में भी आरोपियों द्वारा मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे उनके हौसले बढ़े हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।