महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Apr 13, 2026 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज - बीते

महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

जालौन, संवाददाता। लगभग चार माह पूर्व मायके आ रही महिला को चार युवकों ने यूकेलिप्टस के बगीचे में खींचकर तमंचे की दम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी। सुनवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आोरिपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के लहार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने न्यायालय को बताया कि उसका मायका कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैं। महिला ने आरोप लगाया कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम दमरास निवासी कौशल सतीश, कैलाश एवं कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरा निवासी जितेंद्र उसे देखकर अश्लील बातें करते थे और अश्लील फब्तियां कसते थे।

जिसका वह विरोध करती थी। इससे चारों उससे रंजिश मान बैठे। आरोप लगाया कि जनवरी माह में वह अपने मायके जा रही थी। तभी रास्ते में लौना गांव से पहले यूकेलिप्टस के बगीचे के पास चारों युवक पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जब वह वहां से निकली तो चारों ने जबरन उसे रोक लिया और तमंचे की दम पर उसे खींचकर यूकेलिप्टस के बगीचे में खींच ले गए। जहां चारों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चारों वहां से भाग गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस और एसपी के यहां भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।