Orai News: किराए को लेकर पड़ोसी परिवार का हमला, महिला गंभीर, चार के खिलाफ मुकदमा

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: सिरसाकलार में मुंशी बाजार की एक महिला को पड़ोसियों ने मारपीट और गाली-गलौज का शिकार बनाया। घटना के दौरान आरोपी परिवार ने घर में घुसकर महिला के साथ हिंसा की और उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Orai News: किराए को लेकर पड़ोसी परिवार का हमला, महिला गंभीर, चार के खिलाफ मुकदमा

Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता कस्बा क्षेत्र के मुंशी बाजार में किराए पर रह रही एक महिला से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मिठाई विक्रेता परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बड़ागांव निवासी आशा बहू शशि पत्नी धीरज कुमार, मुंशी बाजार स्थित अश्वनी गुप्ता उर्फ अंकुर गुप्ता के मकान में किराए पर रहती हैं। तहरीर में बताया गया कि गुरुवार रात वह कमरे में अकेली थी। तभी पड़ोसी मिठाई विक्रेता शरद पुरवार, उसकी पत्नी गीता, बेटा अंशुल और बेटी साक्षी एक राय होकर पहुंचे और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। मना करने पर चारों जबरन घर में घुस आए और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की।

बचाव में आए मकान मालिक के बेटे अंकुर गुप्ता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान शशि का मंगलसूत्र भी कहीं गिर गया। आरोपियों ने धमकी देकर फरार हो गए। अधिक चोट के कारण शशि की हालत बिगड़ गई। उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।मकान मालिक के बेटे अंकुर ने बताया कि आरोपी परिवार अक्सर किराएदारों को धमकाते और परेशान करते हैं। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घुसकर मारपीट और गंभीर चोट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मां-बेटी और बाप-बेटे सहित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: किराए को लेकर पड़ोसी परिवार का हमला, महिला गंभीर, चार के खिलाफ मुकदमा